भाजपा समेत छह प्रत्याशियों ने किया नामांकन, सपा से लिया गया नया पर्चा

हमीरपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही नामांकन प्रक्रिया के क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल समेत कुल छह प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसके साथ ही एक महिला उम्मीदवार के द्वारा समाजवादी पार्टी से पर्चा लिया गया। वहीं एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ने पर्चा लिया।
गुरुवार की दोपहर भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, भाजपा नेता विजय पांडेय के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडेय के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट से बाहर निकले और पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। पार्टी कार्यालय के शुभारंभ के बाद उनकी चुनावी जनसभा हुई। वहीं भाजपा प्रत्याशी के अलावा आल हिंद पार्टी के धर्मराज, निर्दलीय प्रत्याशी सारथ कुमार व भुवनेश्वर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। गुरुवार को सपा से महिला प्रत्याशी संतोष सिंह ने पर्चा लेकर चुनावी माहौल में हलचल बढ़ा दी। बीते दिन अजेंद्र कुमार सिंह ने सपा से पर्चा दाखिल किया था। अब दूसरे प्रत्याशी के द्वारा पर्चा लेने पर हलचल मच गई है।

Related Articles

Back to top button