
Sitapur News: धर्मस्थल पर चबूतरा निर्माण को लेकर हुए विवाद में पथराव हुआ, जिसमें एक उपनिरीक्षक और दो सिपाही घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों के साथ टकराव हुआ, जिसके बाद हिंसा भड़क गई और पथराव शुरू हो गया। इस घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की योजना बनाई है।
ये भी पढ़ें…Ayodhya News : प्रयागराज हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा…जानें कितने श्रद्धालुओं की हुई मौत…
एक धर्मस्थल पर चबूतरे निर्माण के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्राम प्रधान ने साथियों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ जिसमें एक उपनिरीक्षक व दो कांस्टेबल घायल हो गए। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि इस मामले में उपद्रव करने वाले 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। गांव में फोर्स तैनात है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें..Hathras News : इस सप्ताह विधानसभा सदन में पेश की जायेगी जांच की रिपोर्ट,जानें हादसे का कारण…
क्षेत्र के जलालीपुर देहात गांव के मजरा इस्माइलपुर में एक धर्मस्थल का चबूतरा बनाने को लेकर शनिवार देर रात विवाद होने लगा। सूचना पाकर उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह, आरक्षी योगेश व विनोद के साथ मौके पर पहुंचे। वहां ग्राम प्रधान अकील, लतीफ और उबैद के बीच विवाद हो रहा था। जब उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो दोनों पक्ष उग्र हो गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव होने लगा। जब पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की। इस हमले में उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह व दोनों सिपाही भी चोटिल हो गए। सूचना के बाद पहुंची फोर्स पर भी पथराव हुआ। इसके बाद उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह ने 21 नामजद व 25 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें..Bahraich News : किसान सम्मान दिवस आज, मिलेगी सम्मान निधि..
दहशत में लोगों ने बंद कर दिए खिड़की-दरवाजे..
पुलिसकर्मियों पर हमले के दौरान लोगों ने अपने घरों के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल पाए। रविवार को गांव की सड़कें पत्थरों से पटी नजर आईं। वहीं, ग्रामीण भी दहशतजदा दिखे।
इनकी हुई गिरफ्तारी..
पुलिस ने वारदात में शामिल मो. आफाक, मो. सुहेल, वारिस अली, मोईन अहमद, चांद बाबू, मो. अमन, अरशद, स्वालहीन, शाकिर अली, मो. यूनुस, मो. इमरान, जियाउल हक, अतीब, एहतिशाम, उबैद, सुहेल, मो. आदिल, दानिश, मुशीर और आशू उर्फ रहीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, ग्राम प्रधान अकील अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस घटना में 20-25 अज्ञात पर भी केस दर्ज है।
ये भी पढ़ें…Share Market : सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 75 हजार के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी भी कमजोर..
ग्रामीणों के जेहन में ताजा हो गया बिकरू कांड..
इस्मालपुर गांव में देर रात दो पक्षों के विवाद में पुलिसकर्मियों के फंसने और पुलिस टीम पर हमले में ग्राम प्रधान ने दबंगई की हदें पार कर दीं। लोगों को विवाद न करने के लिए समझा रहे उपनिरीक्षक व सिपाहियों पर सभी जान से मारने की नीयत से हमलावर हो गए। पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। वहीं, बैकअप में पहुंची पुलिस फोर्स पर प्रधान के उकसाने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। रविवार को इस घटना की तुलना लोग कानपुर के चर्चित बिकरू कांड से करते नजर आए।
ये भी पढ़ें...Lucky Rashiyan : जानें कब बदलेगा आपका भाग्य,और मिलेगा आपके इच्छानुसार फल…