श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गौशालाओं में पूजी गई गौमाता

  • छानबे विधायक व जिलाधिकारी ने टांडाफाल में गौपूजन कर खिलाया गुड़

मीरजापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गोआश्रय स्थलों में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन कर गौमाता की पूजा की गई। टांडा फाल स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पर विधायक छानबे रिेंकी कोल व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गाय की पूजा कर हरा चारा व गुड़ खिलाया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

जिलाधिकारी ने सीडीओ डा. राजेश कुमार को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से गौशाला में और शेड लगवाएं। नगर पालिका परिषद चुनार के अस्थाई गोआश्रय स्थल में अपर निदेशक विंध्याचल मंडल डा. राकेश कुमार चौरसिया ने गौ पूजन किया। सीखड़ के अस्थाई गो आश्रय स्थल में अपर निदेशक पशुपालन ने पूजा अर्चना की।

विकास खंड पटेहरा के वृहद गो-आश्रय स्थल पटेहरा में बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में मुख्य अतिथि विहिप के धर्म प्रसार प्रांत संरक्षक विजय बहादुर पांडेय व प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पड़रिया कला में पूर्व भाजपा किसान संघ अध्यक्ष संतोष तिवारी, सचिव श्रीकांतधर द्विवेदी, गढ़वा में प्रधान शोभनाथ यादव, सचिव विनोद कुमार, अमोई में पंचायत सचिव श्रीकांतधर द्विवेदी, बेचू सिंह पटेल और देवरी कला में सचिव गौरव बिंद, प्रधान अखिलेश्वर प्रसाद पांडेय ने गौमाता का पूजन कर फल और मिष्ठान खिलाया।

Related Articles

Back to top button