प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए

महमूदाबाद सीतापुर। सेठ रामगुलाम पटेल इंटर कॉलेज महमूदाबाद में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए |

कोषाध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश कुमार ने अपने वक्तव्य में बताया कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिबा फुले से हुआ था।

वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कौल ने कहा -कि सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है।

वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार सिंह चौहान ने अपने संबोधन में बताया कि सावित्रीबाई फुले को महिलाओं और समाज की अशिक्षित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे।

प्रबंधक डॉ • विनीता चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि -सावित्रीबाई फूले ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं को शक्ति दिलाना और महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवयित्री भी थीं उन्हें मराठी की आदि कवयित्री के रूप में भी जाना जाता था।

संरक्षक डॉक्टर हरिश्चंद्रा ने अपने वक्तव्य में बताया कि -जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फैंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं उनका मानना था कि स्त्रियां केवल घर और खेत पर काम करने के लिए नहीं बनी है वह पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती हैं। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी फिर भी सावित्रीबाई फुले उसे दौर में न सिर्फ खुद पड़ी बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया|

इस शुभ अवसर पर अभिभावक गण दिनेश यादव, रामकिशोर, सतीश कुमार, प्रेम सागर मिश्रा,रामू गौतम, राज यादव,श्री केशन,राम सजीवन गुप्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ,सीनियर वर्ग के प्रभारी उमेश चंद्र वाहन प्रभारी सुनील कुमार एनसीसी प्रभारी तथा चीफ प्रॉक्टर दुर्गेश कुमार और ट्रस्ट के अधीन अन्य संस्थानो से ठ राम गुलाम पटेल डिग्री कॉलेज ,आई ०टी०आई , रीता चिकित्सा सेवा केंद्र, मनोज छात्र कल्याण अकादमी , वेदांता मोशंस एंड पिक्चर्स और विद्यादयाकल्याणं करोति संस्थानों क़े प्रभारी,अध्यापक अध्यापिकायें एवं छात्र /छात्राओं ने नम व वंदन किया|

Related Articles

Back to top button