जिला कारागार से 50 कैदी मऊ जेल में किए गए शिफ्ट

शासन के निर्देश पर बंदियों को दूसरे जेलों में किया जा रहा शिफ्ट

बलिया। शासन के निर्देश पर जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों 50 कैदियों को शुक्रवार को मऊ जेल में शिफ्ट किया गया। वही शेष कैदियों को अन्य जेलों में शासन के निर्देश पर भेजा जाएगा।

बता दें कि वर्तमान में जिला कारागार में करीब 535 कैदी निरुद्ध है। जिनमें से पहले राउंड में 50 कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मऊ जेल में शिफ्ट करने के लिए भेजा गया। यह कार्रवाई शासन के निर्देश की जा रही है। इस बाबत प्रभारी जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में करीब 535 कैदी है। जिनमें से 50 कैदियों को शासन के निर्देश पर मऊ जेल में शुक्रवार शिफ्ट किया गया है।शेष कैदियों को जहां का आदेश होगा वहां शिफ्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button