अपने कार्यकाल के 100 दिन पुरे होने पर अपनी 100 उपलब्धियां गिनाने वाले जिले के पहले चेयरमैन बने शैलेंद्र गुप्ता

इंसेट

नगर की सबसे बड़ी उपलब्धि तिरंगा चौक बनाकर स्थापित किया 101 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर नगर वासियों को अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताई है।जिसमें सबसे बड़ी उपलब्धि नगर में स्थित तिरंगा चौक बनाकर 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का इतिहास बनाया है।पूरनपुर के लोकप्रिय चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता लगातार अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। लगातार नगर पालिका परिषद कार्यालय में जनता दरबार लगाकर नागरिकों की समस्याओं को प्रतिदिन सुनकर उनका समाधान अपने स्तर से तत्काल करने का कार्य बखूबी कर रहे हैं। इसी के साथ ही नगर के विभिन्न सड़कों पर कार्य किया जा रहा है।नगर में तत्काल सफाई व्यवस्था करने के लिए मोबाइल बैन चालू कराई है।नगर के विभिन्न डिवाइडरों पर ऊगी घास फूस झाड़ियां की सफाई करने के साथ साथ पालिका कार्यालय में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को चालू करने सहित लगभग 100 ऐसे कार्य नगर वासियों के लिए कर दिए हैं।जो शायद ही अभी तक किसी चेयरमैन ने नही किए होगे इन सभी अपनी उपलब्धिआओ को लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस करके अपने द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया है।

Related Articles

Back to top button