शराब तस्करों पर मेहमान चल रहे मनियर एसओ

वायरल वीडियो पुलिस विभाग की खोल रहा पोल

बलिया। अभी भरौली में अवैध वसूली का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि पुलिस विभाग की एक और करतूत सामने आई है। मनियर एसओ अवैध वसूली के आगे इतना अंधा हो गए है कि कच्ची दारू के रूप में अपने थाना क्षेत्र में अंधाधुंध जहर बेचने का मानो अवैध लाइसेंस जारी कर दिया है। आला अफसरों की इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी इस तरह अवैध शराब भट्ठी का संचालन रामराज की परिकल्पना पर कुठाराघात है।

आपको बता दे कि एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अवैध शराब की भट्ठी से धुंआ उठता दिख रहा है और मुहं में गमछी बांधे शराब तस्कर पुलिस विभाग की कलई खोलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव का बताया जा रहा है। कुछ देर के लिए मान भी लिया जाय कि मनियर एसओ को बदनाम करने की कुछ लोग कोशिश रहे है और इस तरह का बयान दे रहे हैं। लेकिन भट्ठी से उठता धुआं इस आईना दिखाने का काम कर रहा है। मनियर इलाके में कितने बड़े पैमाने में अवैध शराब का गोरखधंधा चल रहा है। कहा जाता है कि तस्वीर न तो झूठ बोलती है और न ही रिश्वत खाती है, जो सच होता है बस वही बयां करती है। इस बाबत एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि जितने भी शराब तस्कर व पुलिसकर्मी इसमें संलिप्त पाए जाएंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इनसेट…
250 से 300 भट्ठियों पर बनती है कच्ची दारू

बलिया। मनियर क्षेत्र के विभिन्न गांव जैसे ककरघटा, नवकागांव, एलासगढ़, गोडवली, बघौता, असना, पिलुई, दियरा टुकड़ा नंबर एक पर 100 से 150 अवैध शराब की भट्ठियां संचालित है। यहां से चूंकि नजदीक में ही घाघरा नदी है और उस पर बिहार है तो आसानी से इस पार कच्ची दारू बनाकर उस पार सप्लाई की जाती है।

इनसेट….
कच्ची दारू से होती है 12 लाख की वसूली
बलिया। बता दें कि एक भट्ठी से करीब तीन से चार हजार रूपए पुलिस वसूलती है। इस तरह 300 भट्ठी से महीने का करीब 12 लाख रूपए शराब के अवैध कारोबारियों से पुलिस के पास जाता है।

Related Articles

Back to top button