सट्टा प्रदर्शन मेले का जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

पीलीभीत। सट्टा प्रदर्शन मेला के दूसरे दिन 800 से अधिक किसानो ने अपने अभिलेख देखे।जिन किसानो के प्राथमिक कैलेंडर मे कोई कमी है।उन्होंने लिखित रूप मे गन्ना पर्वेक्षको को अपनी शिकायत दर्ज करायी। 18 सितम्बर से जनपद की सभी गन्ना विकास समितियों मे 10 दिन का सट्टा प्रदर्शन मेला लगाया गया है।पहले दिन पूरे जनपद मे 466 शिकायते किसानो द्वारा दर्ज करायी गयी जिसमे से 324 शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया। गन्ना विकास समिति पीलीभीत मे किसानो की समस्याओ के निस्तारण हेतु 30 टेबल लगायी गयी है।साथ ही सभी सचिवों को निर्देश दिये गये है कि गन्ना समिति मे आने वाले किसानो के लिए पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था की जाये। 19 सितम्बर को गन्ना समिति पीलीभीत मे लगे सट्टा प्रदर्शन मेले का निरिक्षण किया गया।निरीक्षक के समय सचिव द्वारा बताया गया कि किसानो द्वारा शिकायते दर्ज करायी गयी, कुछ शिकायतो की टीम गठित कर स्थलीय जाँच करायी जायेगी।सबसे ज्यादा शिकायत वाले गॉव मे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव स्वयं जाँच करेंगे। मेला मे आने वाले किसानो को गन्ने की वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी दी जायेगी। ट्राईकोडर्मा की पहचान तथा इसकी रोकथाम,उन्नतिशील गन्ना बीज की उपलब्धता,नैनो यूरिया,नैनो डीऐपी का प्रयोग आदि की जानकारी दी गयी। गन्ना समिति के सचिव प्रदीप अग्निहोत्री को डीसीओ ने निर्देश दिये कि समिति सदस्यता एवं उपज बढ़ोत्तरी के लिए जो किसान रसीद कटवाना चाहते है।उनके लिये पर्याप्त काउंटर खोले जाये जिससे 30 सितम्बर तक किसान समिति के सदस्य बन सकते है।तथा उपज बढ़ोत्तरी की रसीद निर्धारित शुल्क देकर ले सकते है।

Related Articles

Back to top button