राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर फैजाबाद, राजकीय महिला शरणालय अयोध्या का निरीक्षण

अयोध्या। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन व जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद गौरव कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर फैजाबाद, राजकीय महिला शरणालय अयोध्या का निरीक्षण आश्रय गृह निरीक्षण समिति के सदस्य श्रीमती नूरी अंसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शैलेन्द्र सिंह यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह किशोर फैजाबाद में कुल 108 बच्चे संवासित पाए गए जिसमें अयोध्या जनपद से मात्र 26 बच्चें है शेष अन्य जनपद के संवासित है। निरीक्षण के समय बच्चों से पूछने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रातः काल योगा कराया जाता है।

संस्था के साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी, इस संबंध में पूछने पर बताया गया कि दो नये सफाईकर्मी की भर्ती की गयी है। समिति द्वारा संस्था के औचक निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चें कैरम देखते पाये गये। महिला शरणालय अयोध्या में कुल 21 संवासिनियाँ एवं 05 बच्चें संवासित है। संस्था की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी, अधीक्षिका द्वारा अवगत कराया गया कि समय समय पर डाक्टर द्वारा मानसिक रूप से बीमार संवासिनियों को दवाई दिया जा रहा है। महिला शरणालय अयोध्या की अधीक्षिका को निर्देशित किया गया कि सभी संवासिनियों की काउन्सिंलिग कराया जाना एवं विभिन्न सर्वांगीण विकास हेतु गतिविधियाँ कराया जाना सुनिश्चित करे जिससे उनका सम्पूर्ण विकास हो सके। निरीक्षण समिति द्वारा सभी किशोर/किशोरियों को समझाया गया कि सभी आपस में मिलजुल कर रहे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा किशोर को विधिक जानकारी प्रदान की गयी एवं बताया गया कि यदि किसी अपचारी किशोर के पास अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपने मुकदमे की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता/लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल की सुविधा प्रदान की जाती है जिससे किसी

Related Articles

Back to top button