सड़क हादसा: खड़े यात्रियों को कार ने रौंदा, 1 की मौत; 2 गंभीर…

नई दिल्ली : यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि तीन लोग बस के इंतजार में खड़े थे। इस बीच एक सफेद रंग स्विफ्ट कार तेज गति से आती है और टक्कर मार देती है। 

 
हादसे के बाद यात्रियों को नजदीक अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई है। डॉक्टर ने बताया कि अन्य दो गंभीर हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं कार सवार को पुलिस ने जेवर टोल पर पकड़ लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button