नारियों के उत्थान के प्रति अग्रसर रहते है पीएम

सिकन्दरपुर(बलिया)। स्थानीय गांधी इण्टर कालेज में आयोजित नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुखिया के द्वारा नारी शक्ति के बारे में जितना सोच रखी जाती है, उतना किसी के द्वारा सोच नहीं रखी जाती। महिलाओं पर आधारित उन्होंने सभी सुविधाओं को सरकार के द्वारा दिए जाने की बातें बताई। कहा कि 33 फीसदी आरक्षण, तीन तलाक, स्नातक तक की परीक्षाएं बालिकाओं को फ्री आदि पर विधिवत प्रकाश डाला। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने सरकार द्वारा महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। वहीं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सलेमपुर की विधायक एवं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज तक किसी सरकार के द्वारा महिलाओं की सुविधाओं के बारे में ध्यान नहीं दिया गया था। बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी में भाषण देकर के वाह-वही लूटने का काम किया। इस मौके पर अनीता गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, रंजन राय, नीतू पांडेय, माला पांडेय सहित दर्जनों महिलाओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता अरविंद राय व संचालन श्वेता राय ने किया। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने अपने विधानसभा सिकंदरपुर में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button