रिटायर्ड आईएएस के घर लूटपाट और पत्नी की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर 20 में सेवानिवृत्त आइएएस देवेंद्र नाथ दुबे के घर लूटपाट और पत्नी मोहिनी की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ कुकरैल बंधे पर कल्याण अपार्टमेंट के पास दोपहर हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

दोनों की शिनाख्त तेलीबाग निवासी अखिलेश और रवि के रूप में हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से अखिलेश घायल हो गया। अखिलेश और रवि दोनों भाई हैं। दोनों ही देवेंद्र नाथ दुबे के घर कार चलाते थे। घायल अखिलेश को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पुलिस उसके भाई रवि से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button