अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की नगर इकाई का किया गया पुनर्गठन

बाँदा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र बाजपेयी एवं नगर मंत्री कार्तिकेय गुप्ता को दायित्व दिये गये।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा नगर इकाई का पुर्नगठन किया गया।जिसमें विभाग संगठन मंत्री बृजनन्दन राय एवं जिला प्रमुख डॉ.अशोक सिंह परिहार एवं जिला संयोजक नितीश निगम उपस्थित रहे।जिला प्रमुख डॉ. अशोक सिंह परिहार ने सम्बोधित करते हुये कहा कि विद्यार्थी परिषद् विगत 75 वर्षों से छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र हितों में अग्रणीय रही है एवं विभाग संगठन मंत्री बृजनन्दन राय ने संगठन की कार्य पद्धति एवं कार्यशैली को कार्यकर्ताओं को बताया।जिला संयोजक नितीश निगम ने सभी उपस्थित कार्यकताओं का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा संगठन कार्यक्रमों में ऊर्जा के साथ आगे कार्य करने की शुभकामनाएं दीं एवं पूर्व नगर मंत्री आशीष पाण्डेय मंत्री प्रतिवेदन देते हुये विगत वर्ष में हुये सभी कार्यक्रमों का वर्णन किया।जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप मेें डॉ. कुन्दन सिंह ने घोषणाएं कीं। जिसमें नगर अध्यक्ष- जीतेन्द्र बाजपेयी एवं नगर मंत्री-कार्तिकेय गुप्ता चयनित हुये।नगर मंत्री कार्तिकेय गुप्ता नवीन दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ 11000 वृक्ष लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

नगर कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष डॉ. कुन्दन सिंह, डॉ. शालिनी पुरवार,डॉ.गौरव शुक्ला,डॉ.जय तिवारी,नगर सहमंत्री आशीष अवस्थी, हर्षित द्विवेदी,अनामिका गुप्ता शिवांशी गुप्ता,सतेन्द्र शर्मा,पीयूष सिंह एवं युवराज सिंह यादव, नगर एस.एफ.डी.प्रमुख शिवम् सिंह गौर, एस.एफ.डी. संयोजक राघव त्रिपाठी, अभय साहू, नगर एस.एफ.एस.प्रमुख डॉ. यश गौतम एस.एफ. संयोजक प्रवीण सिंह,अंशू भदौरिया,शिवा निगम,नगर कला मंच संयोजक ज्योत्सना गुप्ता,नीलम सिंह,महाविद्यालय संयोजक श्लोक द्विवेदी, इण्टर कालेज संयोजक पार्थ सिंह, युवराज सिंह,नगर थिंक इण्डिया संयोजक आदर्श शुक्ला, एग्रीविजन प्रमुख डा.शरद सिंह, एग्रीविजन संयोजक विश्वजीत सिंह, शिवम् सिंह, नगर स्वाध्याय मंण्डल प्रमुख डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल, स्वाध्याय मण्डल संयोजक सर्वेश कुशवाहा अभिलाष सिंह, नगर सोशल मीडिया संयोजक, राज द्विवेदी, सह अर्पित द्विवेदी, नगर शोध प्रमुख डॉ. मनीष सिंह, नगर व्यवस्था संयोजक अंकित गुप्ता, नगर आन्दोलन संयोजक शिवा शुक्ला,सह पुष्पेन्द्र शिवहरे,नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रांजल चौरसिया दीपांशु सिंह, रविकान्त शर्मा, शिवम् पाण्डेय, लवकुश, अनुज यादव आदि दायित्वों में कार्य करेगे।

Related Articles

Back to top button