वर्तमान वैश्विक परिस्थतियों के अनुरूप राष्ट्र रक्षा का संकल्प लें : देवनानी

जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार प्रातः यहां विधानसभा में स्वतंन्त्रता दिवस के मौके पर झण्डारोहण किया। विधान सभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि हम सभी स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहे हैं।

उन्होंने अनुरोध किया कि इस अभियान के तहत सभी लोग अपने-अपने घरो और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहरा कर, हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें। देवनानी ने कहा कि यह अभियान प्रत्येक देशवासी के लिये देश के प्रति प्रेम दर्शाने का अवसर है। देवनानी ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम देश की प्रगति में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप देश के चारों और की सामयिक स्थितिर्या के दृष्टिगत हम सभी को राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर विधायक, जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट सचिव भारत भूषण शर्मा एवं विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी में उपस्थित थे। विधान सभा भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रगान राजस्थान पुलिस के सैंट्रल बैंड ने प्रस्तुत किया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने गुरुवार को प्रातः सिविल लाइन्स स्थित राजकीय निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पत्नी इन्द्रा देवनानी, सुपुत्र महेश देवनानी व परिजन सहित अधिकारी व कर्मचारी तथा आमजन मौजूद थे। देवनानी सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में भी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button