हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सेवता-सीतापुर। शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चारों ओर देश भक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दी। नन्हे – मुन्ने बच्चे भी हाथों में अपने देश का तिरंगा झंडा लेकर उत्साहित होकर आते जाते दिखे। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रेउसा क्षेत्र के किशोर इंटर कॉलेज सेवता, एम ऑलमाईटी पब्लिक स्कूल, मदरसा रहमानिया पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय खरौहाँ, पुरैनी बोहरा, ढेनुआ, रसूलपुर, बेलौता, बरा, करसा, खरहरा सरकारी व प्राइवेट संस्थानों, स्कूलों, कार्यालयों में शान से तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीदों के चित्रण पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये। साथ ही उनके देश के प्रति योगदान के साथ साथ उनके व्यक्तितत्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चोँ को गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्र के मदरसा रहमानिया पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्हे बच्चोँ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।विद्यालय में इस कार्यक्रम को देखने वाले लोंगो की कड़ाके की ठंडक में भी भारी भीड़ जमा रही। विगत वर्ष किशोर इंटर कॉलेज में हुये भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कक्षा ग्यारह ए का छात्र शैलेन्द्र सिंह ने बिसवां तहसील में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया। जिसको गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज नरायण शुक्ल जी के द्वारा सम्मानित किया गया।विद्यालय की कक्षा ग्यारह बी की छात्रा प्रिया सिंह ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे, राम आएंगे को सुरीली आवाज़ में अपने इस भक्ति गीत को गाकर खूब तालियां बटोरी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। जिसे हर कोई लाइक व शेयर कर बधाई दे रहा है। छात्रा को इस विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य त्रियोगी नारायण मिश्रा, विद्यालय प्रबंधक ज्ञान प्रकाश शुक्ल, सतीश गुप्ता, विनय पाण्डेय, प्रभात श्रीवास्तव, वर्षा शुक्ला, यदुवेन्द्र कुमार, सतीश त्रिवेदी,जेपी अवस्थी, कृष्ण मुरारी, शांतु, विभा गुप्ता, अहमद हुसैन, गिरीश त्रिवेदी, अनुज तिवारी, गरिमा अवस्थी,वृतिका अवस्थी, अंजली,राशिद सहित विद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button