युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को जयंती पर किया गया याद

बाराबंकी। पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को जागृत करने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। उनकी प्रतिमा पर बुद्धिजीवी वर्ग, समाजिक संस्थानों और राजनेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके विचारों को याद किया।प्रत्येक वर्ष की भांति स्वामी विवेकानंद की जयंती उल्लास पूर्वक मनाई गई। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके उनके विचारों को याद करके युवाओं को राष्ट्रीय चेतना का अनुसरण करने आह्वान किया गया। शहर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर स्वामी का पांचवा जयंती समारोह मनाया। इस दौरान सभी ने बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके जीवन पर प्रकाश डालतें हुए नमन किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से राकेश शुक्ला दीपक, गोविंद वर्मा, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह राजपूत, नित्यानंद तिवारी, श्री निवास त्रिपाठी, राम सरन मौर्या, राजीव, देवेश, रवि सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button