बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत कार्य जारी, रामनगर में विशेष सतर्कता के निर्देश

बाराबंकी। ज़िलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर पूरे जनपद में अतिवृष्टि एवं बाढ़ वाले क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है।
उप ज़िलाधिकारी, रामनगर ने बताया कि तहसील रामनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 11-09-2023 को हुई अतिवृष्टि से आवासीय 265 मकानों तथा 01 पशुशाला की क्षति हुई है तथा 29 गैर आवासीय मकानों की क्षति हुई है। 220 कच्चा आशिंक‚ 02 पक्का आशिंक‚ 01 कच्चा पूर्ण‚ 01 पशुशाला तथा 42 आवासीय झाेपडी नष्ट हुई है। ग्राम कुतलूपुर परगना भिटौली में अतिवृष्टि⁄बाढ से प्रभावित 700 व्यक्तियों को लंच पैकेट तथा 120 तिरपाल वितरित किये गये है। अतिवृष्टि के कारण चैनपुरवा मजरे कजियापुर‚ गोडियनपुरवा मजरे कजियापर‚ मुरारीपुरवा मजरे कजियापुर‚ ग्राम लहडरा‚ मडना‚ तपेसिपाह‚ दुर्गापुर‚ सिसौन्डा में जल भराव की स्थिति अभी भी विद्मान है‚ जहां पर आवागमन हेतु नाव की व्यवस्था की गई है तथा राजस्व ग्राम निजामुद्दीनपुर‚ खोजहानुपर‚ मानपुर की आबादी के चारो तरफ जल भराव से आवागमन बाधित होने पर कुल 23 नावे संचालित है। अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का व्यापक सर्वे कार्य किया जा रहा है। किसी भी जनहानि की घटना नही हुई है।

उप ज़िलाधिकारी, सिरौली ने बताया कि उनके क्षेत्र में सरयू तेजी से बढ रही है और खतरे के निशान को पार कर गई है लेकिन बाढ़ के हालात नहीं हैं। क्षेत्र में आवागमन सामान्य है। उप ज़िलाधिकारी,रामसनेही घाट ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी बाढ़ की स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Back to top button