पिता बनने के करीब 20 दिन बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह पिता बनने के बाद पहली बार रविवार रात सार्वजनिक तौर पर नजर आए। दीपिका और रणवीर सिंह ने गणेशोत्सव के दौरान अपनी बेटी के जन्म का जश्न मनाया। दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया था। करीब 20 दिन बाद पहली बार रणवीर किसी इवेंट में नजर आए। रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल होता नजर आ रहा है।

अंबानी परिवार ने 29 सितंबर को अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ नामक एक कार्यक्रम की मेजबानी की थी। जिसमें रणवीर सिंह भी शामिल हुए। इस मौके पर रणवीर ने पैपराजी के साथ पिता बनने की खुशियां शेयर कीं। अंबानी परिवार पहली बार लगभग 140 ओलंपियन और पैरालिंपियन को इस कार्यक्रम में एक साथ लाया। इस मौके पर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। इसका उद्देश्य खेल और एथलीटों को बढ़ावा देना है। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद थे।

अभिनेत्री दीपिका अभी मातृत्व अवकाश का आनंद ले रही हैं। एक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दीपिका वर्ष 2025 तक मैटरनिटी लीव पर रहेंगी। वह करीब 6-7 महीने बाद काम पर लौटेंगी। दीपिका के काम की बात करें तो फिल्म ‘2898 एडी’ में प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। अब वह रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। इसमें रणवीर भी हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button