रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं में बढ़ेगा आत्म विश्वास -धीरेन्द्र प्रताप सिंह

तिलोई -अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा के आदेशानुसार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी -अमेठी संजय तिवारी के निर्देशानुसार समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समस्त नामांकित बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला, में व्यायाम शिक्षक एवं आत्म रक्षा प्रशिक्षण के प्रशिक्षक ओंकार नाथ सिंह द्वारा 11 सितम्बर 2024 से अनवरत 24 कार्य दिवसों में 51बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ओंकार नाथ सिंह ने बताया बालिकाओं को स्तान्स,पैरलर स्तान्स, एवं लोवर पंच सहित कई प्रकार के हुनर से प्रशिक्षित करके हुनरमंद बनाया जायेगा।

प्रशिक्षक ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्म रक्षा व सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ेगा, एवं बालिकाएं आत्म निर्भर हो सकेंगी। प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ -अमेठी ने बताया कि विद्यालय की 51बालिकाओं को प्रशिक्षक ओंकार नाथ सिंह द्वारा आत्मा रक्षा के हुनर बहुत ही सुन्दर तरीके से सिखाया जा रहा है। बालिकाएं हुनर सीखने के पश्चात स्वाभिमान व सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकेंगी।इस अवसर पर शिक्षिकाएं अमिता जायसवाल, रजिया बानो,प्राची श्रीवास्तव, सरिता सिंह, पल्लवी श्रीवास्तव एवं सुचित्रा सती उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button