राजनाथ सिंह तमिलनाडु में आज करेंगे सार्वजनिक रैली को संबोधित

चेन्नई (तमिलनाडु)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को तमिलनाडु के नामक्कल, तेनकासी और नागापट्टिनम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे तथा रोड शो करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक रोड शो किया। इससे पहले तिरुचिरापल्ली पुलिस ने इस रोड शो को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा शहर में थे। हालांकि, अदालत ने नड्डा को रोड शो की इजाजत दे दी थी। इसके अलावा आज मदुरै में भी एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button