इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने अगले 24घंटे में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस लिया। हालांकि शाम होते ही कोहरा और गलन फिर अपने प्रचंड रूप में हो गई। गलन भरी ठंड को लेकर इंसान ही नहीं अब पशु पक्षी भी व्याकुल होने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वी यूपी के जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फिलहाल अगले 24 घंटे में मौसम के करवट लेने की उम्मीद है। यदि बारिश होती है। तो ठंड में और अत्यधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मंगलवार को दिन में धूप शाम होते ही अत्यधिक कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कई जिलों में शून्य हो गई है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में विजिबिलिटी 50 से 199 मिली मीटर रही। कई जिलों में तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। गणतंत्र दिवस के बाद कोल्ड वेव से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव और घना कोहरा के लिए अगले 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अभी ठंड और कोहरा से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 31 जनवरी और 1 फरवरी को पूर्वी यूपी के लगभग जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वी यूपी के जिलों में अधिकतम तापमान 12 से 18 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के आसपास रहा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। 1 फरवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं।

इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार

यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 15 डिग्री तथा न्यूनतम 7 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 15 न्यूनतम 7 गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 16 महाराजगंज में अधिकतम 15 न्यूनतम 6 देवरिया में अधिकतम 15 न्यूनतम 7 सुल्तानपुर में अधिकतम 16 न्यूनतम 6 बस्ती में अधिकतम 16 न्यूनतम 7 अंबेडकर नगर में अधिकतम 16 न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन जिलों में 4 दिन भीषण कोहरा और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button