
Rahul Gandhi on Raebareli Tour : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में रहेंगे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। राहुल गांधी का यह दौरा राज्य में पार्टी के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी अपने इस दौरे के दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही, वे अपनी पार्टी की योजनाओं और नीतियों को लेकर क्षेत्रीय नेताओं और आम जनता से संवाद भी करेंगे। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए। राहुल गांधी ने भी इस स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में मजबूती से काम करने की अपील की।राहुल गांधी का यह दौरा उत्तर प्रदेश में पार्टी को एक नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां आगामी चुनावों में कांग्रेस अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें...HathrasPolice:हाथरस पुलिस को मिली बड़ी सफलता,पकड़े गए कई बदमाश!

सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे में रायबरेली आएंगे। उनके आने की सभी तैयारियों की पूरा कर लिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह है। सांसद निर्वाचित होने के बाद वह पहली बार युवाओं और महिलाओं से रूबरू होंगे। उनकी समस्याओं को सुनेंगे। पूर्व सांसद सोनिया गांधी की निधि से कराए गए कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे। ऐसे में उम्मीद है कि सिटी रिसोर्स सेंटर और बालिका इंटर कॉलेज के दिन बहुर सकते हैं।
ये भी पढ़ें..Delhi CM Oath: शीशमहल में रहने को तैयार नहीं रेखा गुप्ता!

राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे और उसके बाद वह सड़क मार्ग से रायबरेली आएंगे। चुरुवा बाॅर्डर पर हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद बछरावां के एक गेस्ट हाउस में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह शहर आएंगे। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के बाद दोपहर 12 से 12:30 बजे तक बरगद चौराहा के निकट स्थित मूल भारती हॉस्टल के छात्रों से मिलेंगे। उनकी समस्याओं के साथ अन्य विषयों पर बात करेंगे।
ये भी पढ़ें..Delhi CM Oath: शीशमहल में रहने को तैयार नहीं रेखा गुप्ता!

इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1:40 बजे तक कठघर और उतरपारा में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से बातचीत करेंगे। दोपहर 2:10 से 3:10 बजे वह जगतपुर के शंकरपुर स्थित राणा बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज में राणा बेनी माधव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वह ऊंचाहार और शहर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उनके सिटी रिसोर्स सेंटर जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें..Delhi CM Oath: शीशमहल में रहने को तैयार नहीं रेखा गुप्ता!
भुएमऊ गेस्टहाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे…

21 फरवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक राहुल गांधी भुएमऊ गेस्टहाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। सुबह 11:30 से 11:40 बजे वह वीरा पासी प्रतिमा पर आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:10 से 12:50 तक रेल कोच फैक्टरी लालगंज का भ्रमण करेंगे। दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक लालगंज के एक गेस्ट हाउस में युवाओं से संवाद करेंगे। यहां पर कार्यक्रम खत्म होने के वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
ये भी पढ़ें..Delhi CM Oath: शीशमहल में रहने को तैयार नहीं रेखा गुप्ता!
अमेठी सांसद ने किया निरीक्षण…

राहुल गांधी के दौरे को लेकर अमेठी सांसद केएल शर्मा बुधवार को रायबरेली आए। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए। तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से तैयारियों से संबंधित बातचीत की। जगतपुर के शंकरपुर गांव पहुंचे और एएसपी संजीव कुमार सिंहा के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।