इनर व्हील क्लब बिसवां का आर. के. ग्रैंड होटल में अधिध्ठापन दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

बिसवां /सीतापुर। इनर व्हील क्लब बिसवां का आर. के. ग्रैंड होटल में अधिध्ठापन दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें 11 नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई बतौर मुख्य अतिथि संस्था की जिला सचिव आभा वर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए कार्य करना साथ ही सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना।

उन्होंने पूरी टीम को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा तभी संस्था आगे बढ़ेगी। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सेठ सचिव एकता गुप्ता व उपाध्यक्ष सीमा जैन एडिटर मीरा सिंघल कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल सहित पूरी टीम को बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सेठ ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला और आगे के कार्यों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। संस्था से नए सदस्य में प्रमुख रूप से अंजलि राजवंशी तुलसी राजवंशी शिवानी चित्रा सिंह अंजू खन्ना सहित 11 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रेनू मेहरोत्रा किरण गुप्ता शिवानी गुप्ता सरिता कपूर मंजू अग्रवाल पारुल भला सीमा सिंह अलंकृता शुक्ला विनीता गुप्ता मंजू गुप्ता सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button