पं कन्हैया लाल शुक्ला विधि के प्रकांड विद्वान थे : जिला जज

जिला बार एसो के संस्थापक व अध्यक्ष स्व कन्हैया लाल शुक्ल की जयंती पर आयोजित हुई सभा

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में एसो के संस्थापक अध्यक्ष प कन्हैया लाल शुक्ला की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर दो दर्जन अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र, पुस्तक, पेन देकर सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में पधारे अखिलेश अवस्थी ने तीनो नए कानून की पुस्तक भी सम्मानित होने वालों को दी। इस मौके पर श्री अवस्थी ने काफी और पुस्तके भी सभी अधिवक्ताओं के लिए जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई व महामंत्री अशोक वर्मा के माध्यम से भेंट की। जिला जज पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जिस संस्थान का अतीत गौरवशाली हो वह संस्थान, उसकी पीढ़ियां बहुत आगे निकलती हैं और सशक्त समाज का निर्माण करती हैं। उन्होंने कहा कि प कन्हैया लाल शुक्ला विधि के प्रकांड विद्वान थे तथा वे अपनी विद्वता के दम पर ऑर्नेरी मजिस्ट्रेट भी रहे। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सत्यदेव गुप्ता ने कहा कि प कन्हैया लाल शुक्ला की पीढ़ियां भी विधि व्यवसाय में शीर्ष स्थान बनाए रखी। उनके पुत्र सीताकांत शुक्ला भी प्रदेश के ख्याति प्राप्त अधिवक्ता के रूप में पहचान रखते थे तथा वे भी जिला बार एसोसिएशन के लम्बे समय तक अध्यक्ष रहे। इस मौके पर अपर जिला जज कृष्ण चन्द, अपर जिला जज अनिल कुमार शुक्ला, विशेष न्यायाधीश राजेश पति त्रिपाठी, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई, महामंत्री अशोक वर्मा, अमित अवस्थी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, एम.के सिंह, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष बी.के दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह तथा भारत सिंह यादव, रणधीर सिंह सुमन, आर.पी सिंह राजन, रणवीर सिंह, भूपेन्द्र पाल सिंह शैंकी, प्रतुष शुक्ला, सुरेश गौतम, अजय सिंह, अनूप कल्याणी, नरेन्द्र वर्मा, श्रवण सिंह, सुनीत अवस्थी, प्रदीप सिंह, के.के त्रिपाठी, देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव, मदन लाल यादव, राकेश तिवारी सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्य सहित सैकड़ों वकीलों ने उपस्थित दर्ज कराई। इसी दौरान आयोजक द्वारा दो दर्जन अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र, पुस्तक, पेन देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button