प्रो. राजकुमार जैन को मिलेगा महात्मा गांधी शान्ति अवार्ड

गांधी जयन्ती पर सामाजिक सहभागिता सम्मान से सम्मानित होंगी 25 विभूतियां

बाराबंकी। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाले महात्मा गांधी सप्ताह की शुरुआत 01 अक्टूबर से होगी। यह आयोजन देवा रोड स्थित गांधी भवन में पूर्वाह्न 10ः30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता विरोधी दल रामगोबिंद चौधरी होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर से एमएलसी सी.पी. चन्द, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा होंगे। रविवार को यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक राजनाथ शर्मा ने दी। शर्मा ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 02 अक्तूबर को गांधी जयन्ती पर सायंकाल 05 बजे गांधी भवन में गांधी दर्शन पर परिचर्चा, सामाजिक सहभागिता सम्मान और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित किया जाएगा। इस बार भी सामाजिक सहभागिता सम्मान के अंतर्गत 25 विभूतियां सम्मानित होंगी।

यह सम्मान स्वतंत्रता आन्दोलन, समाजवादी आन्दोलन और सामाजिक आन्दोलन में शामिल रहे विभूतियों की स्मृृति में प्रदान किया जाता है। श्री शर्मा ने बताया कि दिल्ली के प्रख्यात गांधीवादी अध्येता एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजकुमार जैन को महात्मा गांधी शान्ति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं भारत सरकार में संयुक्त सचिव एवं लेखक व गांधीवादी अध्येता नीरज कुमार को आचार्य नरेन्द्र देव अवार्ड, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. जी.जी पारिख को युसूफ मेहर अली अवार्ड, सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी मैनेजर सिंह को मरणोपरांत जेपी सेनानी अवार्ड दिया जाएगा। यह सम्मान उनके भांजे उ.प्र. सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ग्रहण करेंगे। सुप्रसिद्ध मजदूर नेता नूर अहमद (कोलकता) को डॉ राममनोहर लोहिया अवार्ड, आचार्य नरेन्द्र देव की पौत्री वधू एवं समाजसेविका मीरा वर्द्धन को अरूणा आसफ अली अवार्ड, सामाजिक कार्यकर्ता अरूण कुमार श्रीवास्तव को चन्द्रभानु गुप्ता जनसेवा अवार्ड, समाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र पासी को डॉ भीमराव अम्बेडकर अवार्ड, आचार्य नरेन्द्र देव समाजवादी संस्थान के संयुक्त सचिव नवीन तिवारी को मधु लिमये अवार्ड, समाजवादी नेता रामनरेश यादव को लोकबंधु राजनारायण अवार्ड, पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह को चन्द्रशेखर अवार्ड, समाजसेवी डॉ रईस अहमद खान को कै. अब्बास अली अवार्ड, सुप्रसिद्व होमियो चिकित्सक डॉ. हफीज को डा. रफ़ी चिकित्सा अवार्ड, प्रख्यात शायर मंजर भोपाली को मजाज़ उर्दू साहित्य अवार्ड, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्रिपाठी को प्रभाष जोशी पत्रकारिता अवार्ड, प्रसिद्ध गीतकार डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र को मनु शर्मा हिन्दी साहित्य अवार्ड, वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हैदर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button