पंचतत्व में विलीन हुए गौरा प्रधान प्रतिनिधि यमुना प्रसाद तिवारी

क्षेत्र के अवसानेश्वर घाट पर बड़े पुत्र ने दी नम आखों से मुखअग्नि

राज्यमंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, चेयरमैन के आलाव इंडिया गठबंधन प्रत्याशी, सपा पूर्व विधायक सहित सैकड़ो संभ्रांत नागरिक हुए अंतिम यात्रा में शामिल

हैदरगढ़ बाराबंकी। विकास खण्ड़ की ग्राम पंचायत गौरा निवासी तेज तर्रार निर्भीक ग्राम प्रधान यमुना प्रसाद तिवारी का बीती देर शाम उनके आवास पर निधन हो गया। वह काफी दिनो गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बीते कई माह से उनका इलाज राजधानी लखनऊ के एसपीजीआई से चल रहा था। ग्रामप्रधान के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, और उनके आवास पर अंतिम दर्शन को हुजूम उमड़ पड़ा। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे क्षेत्र के अवसानेश्वर घाट पर सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में उनके बड़े पुत्र प्रमेन्द्र तिवारी द्वारा मुखअग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखे नम थी और हर तरफ उनकी अच्छाईयों की चर्चाएं आम थी।

बताया जाता है कि पंचतत्व में विलीन यमुना प्रसाद तिवारी सदैव समाज हितो के लिए संघर्ष करते रहें। यही वजह रही कि 1972 से लेकर 2024 तक गौरा ग्राम पंचायत से जीरो बैलेंस खर्च कर चुनाव जीतते आए है। उनके दो पुत्र क्रमशः प्रमेद्र तिवारी और सत्येन्द्र तिवारी है जो अमेठी जनपद में सरकारी शिक्षक हैं तो बड़ी पुत्र वधू ग्राम प्रधान है। उनका इतिहास देखा जाए तो 1972 से लेकर अब तक 9वीं बार ग्रामप्रधान 03 बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे, 30 वर्ष से सहकारी समिति रीठी सिकंदरपुर में अध्यक्ष के पद पर रहे। यही नही बहुजन समाजवादी पार्टी से सांसद रहे कमला प्रसाद रावत के प्रतिनिधि के अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के चुनाव कार्यकाल में वह चुनाव प्रभारी भी बनाए गए। इसके अलावा उक्त पद जैसे दर्जनों पदो पर वह रहकर अपनी निस्वार्थ सेवा दी है। हरफन मौला, निर्भीक और मजाकियां स्वाभाव के चलते क्षेत्र की आवाम उन्हे काफी पसंद करती थी।

आज उनके निधन पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया। वही उनके अंतिम यात्रा में खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा, भाजपा विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, चेयरमैन आलोक तिवारी, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया, सपा पूर्व विधायक राम मगन रावत, गौरीगंज पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, सिद्वार्थ अवस्थी, टिंकू अवस्थी, प्रधानसंघ अध्यक्ष हनोमान प्रसाद द्विवेदी, प्र्रधान राम किशोर मिश्रा, राहुल बाजपेयी, दीपू द्विवेदी, सेवानिवृत राजस्व निरीक्षक प्रभुनाथ तिवारी, दिनेश शुक्ला, गंगा बक्श सिंह, धीरज यादव, जर्नादन शुक्ला, पप्पू शुक्ला, पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी, एसपी सिंह, ओम प्रकाश मौर्या, नृपेन्द्र तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामप्रधान सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button