प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली….

हिमाचल प्रदेश। आज पूरे देश में धूमधाम से दीपावली मनाई जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी है।

देश की सीमा रेखा या फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पीएम मोदी हर साल सैनिकों के बीच दिवाली मनाते आ रहे हैं। इस बार भी पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे और उनके साथ मिठाई खाएंगे।

Related Articles

Back to top button