प्रमुख लकी सिंह ने लिखा एक बार फिर मोदी सरकार

सूरतगंज बाराबंकी। आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने फिर एक बार कमर कस ली है। इसी क्रम में 30 जनवरी तक सभी दीवारों पर भारतीय जनता पार्टी के निशान कमल के साथ फिर एक बार मोदी सरकार लिखा जाएगा। 15 जनवरी से इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की है जिसके दूसरे दिन लोकसभा सांसद,राज्यसभा सांसद,केंद्रीय मंत्री,तीसरे दिन मंत्रीगण, विधायक,एमएलसी चौथे दिन भाजपा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख और नगर अध्यक्ष, पांचवे दिन अध्यक्षों के साथ अन्य कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी आंचल में पांच पांच दीवारों पर एक बार मोदी सरकार के स्लोगन लिखेंगे अभियान 30 जनवरी तक चलेगा।

इसी क्रम में अभियान के पांचवें दिन सूरतगंज इलाके में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर आशीष सिंह, ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह ने भाजपा का चुनाव निशान कमल बनाकर एक बार फिर मोदी सरकार का लेखन किया। स्लोगन लिखने के उपरान्त ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह ने कहा निर्भीक सरकार,खुशियां अपार आगे उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश ऊंचाइयों को छू रहा है जिसको विपक्षी पचा नहीं पा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ सूरतगंज प्रधान संघ महामंत्री करुणा शंकर शुक्ला, पारा प्रधान प्रतिनिधि शिवम वर्मा,सूरतगंज प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार गुड्डू,सुनील वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button