लखनऊ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

निष्पक्ष प्रतिदिन/लखनऊ

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने विशेष विमान से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं है।जहां पर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शहरी एवं आवासन राज्यमंत्री कौशल किशोर,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंडलायुक्त डा.रोशन जैकब,पुलिस महानिदेशक,पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गये हैं। 2129 पुलिस कर्मियों की जहां ड्यूटी लगाई गई है, वहीं दूसरी ओर दोनों के लिए शहर में रूट डायवर्जन भी किया गया है। ऐसे में 11 दिसंबर की सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक और 12 दिसंबर की सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन किया गया है। वीवीआईपी आगमन के दौरान आगमन वैकल्पिक मार्ग पर किसी प्रकार के वाहन ठेले-खुमचे आदि नही रहेगें। सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकीत्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स को ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर- 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button