दहेज में कार मांग पर गर्भवती को पीटा, छह लोग पर केस

कोठी। दहेज में अल्टो कार मांग पर ससुरालीजन गर्भवती विवाहिता को लाठी-डंडों व बेल्ट से पीट दिया। इतना ही नहीं घर से भगा दिया। इसकी शिकायत पर कोठी पुलिस ने ननद, ननदोई व पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
सतरिख थाना क्षेत्र के सेठमऊ गांव निवासी गर्भवती विवाहिता अंशू सिंह पुत्री राजेश सिंह कहना है कि दो साल पहले उसका विवाह कोठी थाना क्षेत्र के शंखापुर मजरे सेमरी गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र स्व रामसिंह साथ हुआ था। लेकिन ससुरालीजन दो महीने बाद कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दो दिन पहले अल्टो कार की मांग पर पति कुलदीप सिंह, सास गीता सिंह, देवर अंशुमान सिंह, ननद रेशमा सिंह, ननदोई अवधसरन सिंह पुत्र रामनाथ सिंह, ननद रेखा सिंह एकराय होकर लात-घूसों व बेल्ट मारपीट की। इसकी सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने मामला शाांत कराया। पति कुलदीप ने विवाहिता को घर से भगा दिया। वह नौ माह शिशु लेकर मायका पहुंच गई। इसकी शिकायत पर कोठी इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
 

Related Articles

Back to top button