प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अब्दुल्लापुर गाँव में सदस्यता अभियान चलाया

सौ के करीब नए सदस्यों की भाजपा की सदस्यता दिलाई। और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की

जैदपुर बाराबंकी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सिद्धौर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी जैदपुर कस्बे के वैसपुर तिराहे के पास कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के समय जैदपुर कस्बा निवासी मुन्ना निगम अपने बेटे दीपक निगम के साथ भानमऊ की तरफ से लौट रहे थे। तभी प्रदेश अध्यक्ष को देख कर बाइक पर खड़ी कर स्वागत देखने लगे थे। तभी प्रेदश अध्यक्ष की नज़र बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने ने पास बुलाकर उसके साथ फ़ोटो खिंचाई और आशीर्वाद भी दिया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जैदपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के बूथ संख्या 237 पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की। और गाँव में संपर्क अभियान चलाकर सौ के करीब नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी की नीतियों को बताते हुए कहा की लोकसभा चुनाव के समय राहुल और अखिलेश संविधान को खत्म करने का जो झूठा आरोप लगा रहे थे। उनका झूठ बिल्कुल झूठ निकला है। और जनता समझ गई कि वह लोगों को गुमराह कर रहें हैं। पार्टी सब को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है। और उस पर काम भी कर रही है। ग्राम प्रधान अब्दुल्लापुर राजेन्द्र प्रसाद के आवास पर बैठकर कार्यकर्ताओं से बात चीत की। इस अवसर राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा,एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश पटेल,अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत,जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य,संजय राय,अम्बरीष रावत, नगर पंचायत प्रत्याशी अबु उमेर अंसारी,कमल राजपूत,राजन बकसोर, रामविलास वर्मा,ग्राम सचिव शैलजा तिवारी ने स्वागत किया। भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button