सपा प्रत्याशी की घोषणा होते ही राजनीति दलो में मचा हड़कप

बदायूं। जिले में लोकसभा चुनाव की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। संगठन को मजबूत करने की गतिविधियां तो सभी राजनीतिक दलों में चल रही हैं, लेकिन सपा ने सबसे पहले टिकट घोषित कर दिया है। अपेक्षा के अनुरूप यहां से दो बार सांसद रह चुके धर्मेंद्र यादव को फिर चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच मंगलवार को सपा ने 16 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिनमें बदायूं का नाम भी शामिल है। इस सीट पर धर्मेंद्र यादव का चुनाव लड़ना पहले से ही तय माना जा रहा था।

Related Articles

Back to top button