पटना में भारत बंद के दौरान बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज; झारखंड में दिखा असर

नई दिल्ली। अगस्त 2024 यानी आज ‘भारत बंद’ के नाम से देशभर में हड़ताल का आह्वान किया गया है। यह एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल है, जिसमें एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध किया जाएगा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति और राजस्थान के एससी/एसटी समूह इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बंद के आह्वान के बावजूद सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज और पेट्रोल स्टेशन खुले रहने की संभावना है। बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन कर रही हैं।

झारखंड की सीमा को किया गया बंद
जमशेदपुर शहर में भारत बंद का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। स्कूल खुले हुए हैं, लेकिन एनएच 33 डिमना चौक व कांदरबेड़ा रोड को जाम कर दिया गया है। बहरागोड़ा में एनएच 18 को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है। झारखंड की सीमा में पश्चिम बंगाल व ओडिशा से कोई वाहन प्रवेश नहीं हो पा रहा है। लोग जाम में ही फंसे हुए है। आदित्यपुर में बंद समर्थक औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया जा रहा है।

भारत बंद को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दिया समर्थन
एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर भीम सेना समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन दिया है। कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने को लेकर सड़क पर उतर गए है। घाटशिला अनुमंडल व चाईबासा में बंद का असर दिखने लगा है। स्कूल, कालेज व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है। कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर बंद करवा रहे हैं।

गाजियाबाद में भारत बंद रहा बेअसर
गाजियाबाद में भारत बंद बेअसर दिखाई दिया और सुबह समय पर बाजार में आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं। वाहनों की आवाजाही भी सामान्य दिखाई दी। शहर के तुराब नगर, सिहानी गेट, राजनगर आरडीसी, घंटाघर समेत विभिन्न बाजारों में चहल-पहल दिखाई दी। व्यापारी संगठन के नेताओं संदीप बंसल, रजनीश बंसल का कहना है कि यहां भारत बंद का कोई असर नहीं है। सभी दुकान और प्रतिष्ठान खुले हैं।

Related Articles

Back to top button