पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक सुरक्षा और आत्मरक्षा के सिखाए तरीके

मनचलों की अब खैर नहीं: सलोनी त्यागी महिला उप निरीक्षक कोतवाली पूरनपुर

पुरनपुर। नेशनल हाईवे पर स्थित लक्ष्य डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।पूरनपुर कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक सलोनी त्यागी ने छात्राओं को बताया कि सरकार ने महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर रखे हैं। इसके अलावा प्रत्येक थाना स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। पुलिस के अलावा कई अन्य विभाग महिला सुरक्षा में लगे हुए हैं। महिला दरोगा रीना ने कहा कि यदि किसी भी महिला के सामने कोई भी समस्या आ रही है।तो वह पुलिस की सहायता ले सकती है। इस मौके पर लक्ष्य डिग्री कॉलेज के प्रबंधक रवि गुप्ता महिला कांस्टेबल डिंपल, कांस्टेबल रोहित राठी सहित डिग्री कॉलेज का स्टाफ सहित सैकड़ो छात्राएं मौजूद रही है।

Related Articles

Back to top button