एसपी के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों की तोड़ी कमर

  • तस्कर व पेशेवर अपराधियों पर कहर बनकर बरसी पुलिस
  • एक अरब 6 करोड़ 70 लाख 403 रुपए की संपत्ति हुई कुर्क

बाराबंकी। जिले में पुलिस ने एसपी दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की कमर तोड़कर रख दी है। पुलिस योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का सख्ती से पालन करते हुए पेशेवर अपराधियों पर कहर बनकर बरसी है। पुलिस रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2023 से 30 दिसम्बर 2023 तक 464 लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इस दौरान 49 मामलों में 1 अरब 6 करोड़ 70 लाख 403 रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जन सहयोग से अब तक जनपद में 12948 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। जिनकी मदद से 117 घटनाओं में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत 1631 वाहनों का निस्तारण कराया गया। अब तक 1547.688 किलोग्राम पोस्ता, मार्फ़ीन 57.51 किलोग्राम, स्मैक 44.285 किलो ग्राम, गांजा 56.610 किलोग्राम और अफीम 59.317 किलो ग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत अरबो रुपए है। वहीं न्यायालय से निस्तारित अभियोगों में 28.24 किलोग्राम चरस, 145.870 किलोग्राम गांजा, 137.480 किलोग्राम अफीम, 2.65 किलोग्राम हीरोइन, डोडा पोस्ता 2064.400 किलो ग्राम, 2.210 किलो ग्राम मार्फ़ीन समेत 2.925 किलो ग्राम स्मैक का निस्तारण कराया गया। राज्य स्तरीय भु-माफिया संजय सिंघला की अब तक 25 करोड़ 52 लाख 40 हजार 800, अतुल कुमार वर्मा की 8 करोड़ 4 लाख 57हजार 674 व मादक पदार्थ तस्करी के सरगना सहीम की 4 करोड़ 48 लाख 20 हजार 770 रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। जिले में विभिन्न अभियोग हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, पाक्सो एक्ट, वाहन चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, अपहरण व आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में विचाराधीन वादों में समय से पैरवी की गई। जिसके चलते अब तक 900 अभियोगों में 1211 अभियुक्तों को सजा हुई है। जिले में 40 पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं 941 अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट व 166 अभियुक्तों के विरुद्ध जिला बदर सहित नियमों का उल्लंघन करने पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध के खिलाफ एसपी का सख्त रवैया
जिले की कमान संभालने के बाद एसपी दिनेश कुमार सिंह का अपराध व अपराधियों के प्रति सख्त रवैया है।उन्होंने जॉइनिंग के बाद मादक पदार्थ की तस्करी सहित उससे जुड़े विभिन्न कार्यों में संलिप्त लोगों की धर पकड़ का अभियान तेज कर रखा है। जिससे यहां पूर्व में एसपी रहे अनुराग वत्स द्वारा किए गए प्रयासों को सार्थकता मिली और बड़ी संख्या में तस्करों को सलाखों को पीछे डाल दिया गया। साथ ही पुलिस द्वारा जनपद के दो भूमाफिया संजय सिंघला व अतुल वर्मा और मादक पदार्थ की तस्करी के सरगना सहीम समेत तीन माफियाओं का नाम राज्य स्तरीय माफिया की सूची में दर्ज कराया गया ।

Related Articles

Back to top button