लूट हत्या डकैती का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

जौनपुर : थाना बक्शा, बदलापुर व थाना सुजानगंज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय 25 हजार का इनामियां बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, लूट के आभूषण, नगदी और मोटर साइकिल बरामद की गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक बक्शा, निरीक्षक सुजानगंज व थानाध्यक्ष बदलापुर की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर रात में ग्राम गढा सैनी पुल के चेकिंग शुरू की। उसी दौरान बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान अतुल गौड़ उर्फ राजा गौड़ के रूप में हुई है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। मूलरूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला अतुल गौड़ फिलहाल जौनपुर में रहता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, 03 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, 02 सोने की चेन, 11,400 रुपये नगद और एक मोटर साइकिल बरामद की है।

आरोपी पर दर्ज हैं दर्जन मुकदमे

एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार अभियुक्त 25 हजार रुपया का इनामियां अपराधी है। उसके विरुद्द जनपद के थानों में 30 मुकदमें पंजीकृत है.

Related Articles

Back to top button