अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ‘शायर’ बने लालू यादव

पटना। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के संयोजक रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार रात करीब नौ बजे भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिए गए। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब बिहार से भी नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी से साफ जाहिर है कि विपक्ष से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की बजाय बीजेपी जांच एजेंसियों एवं अन्य संवैधानिक संस्थानों की आड़ और पुरजोर मदद से चुनाव लड़ना चाहती है।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राजनैतिक, लोकतांत्रिक व संवैधानिक नैतिकता एवं मर्यादाओं को NDA सरकार ने तार-तार कर देश पर अघोषित आपातकाल थोप दिया है। हम सभी मजबूती से दिल्ली के लोगों की अति लोकप्रिय सरकार के साथ खड़े हैं। जैसा की हम सब ने पटना व मुंबई से खुल कर ऐलान किया था -हम डरने वाले नहीं बल्कि लड़ कर जीतने वाले लोग हैं।

लालू यादव बने शायर

वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लालू यादव ने शायराना अंदाज में बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा हार के डर में गिरफ्तार ये लाचार मोदी सरकार लोकतंत्र को तार तार करती आई है और करती रहेगी। इनका जाना एकदम तय है , इसलिए इनमें इतना भय है।

Related Articles

Back to top button