PM मोदी आज संसद में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव का देंगे जवाब, साथ ही बीजेपी ने जारी किया व्हिप, जम्मू कश्मीर के लिए अंतरिम बजट संसद में होगा पेश…

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आज शाम पांच बजे पीएम मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

इस बीच, भाजपा ने लोकसभा में अपने सभी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र के चौथे दिन लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी संसद का सत्र है। ये सत्र 9 फरवरी को समाप्त होगा।

संसद की कार्यवाही शुरू
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आज शाम पांच बजे पीएम मोदी लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे।

पीएम मोदी आज शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिया नोटिस
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने 2019 से 2022 के बीच सेना, वायु सेना और नौसेना के लिए चुने गए 1.5 लाख युवाओं की तत्काल नियुक्ति और पुरानी भर्ती प्रणाली को बहाल करने की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में नोटिस
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत-चीन सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

जम्मू कश्मीर का यह पांचवां बजट होगा
जम्मू कश्मीर का यह लगातार पांचवां बजट होगा जो संसद में पेश होगा। इस समय जम्मू कश्मीर में विधानसभा नहीं है। जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार से 19 जून, 2018 को भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया था। साल 2019-20 के बजट को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने मंजूरी थी जो उस समय राज्य प्रशासनिक काउंसिल के अध्यक्ष थे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट
हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट में जम्मू कश्मीर के लिए 37277.74 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है जो संसाधनों की कमी को पूरा करने व विभिन्न प्रोजेक्ट में धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 का जम्मू कश्मीर का वार्षिक बजट 1,18,500 करोड़ रुपये का था। जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को तेजी देने के लिए सरकार औद्योगिक विकास पर अधिक ध्यान दे रही है। इसका मकसद रोजगार के अधिकाधिक विकल्प उपलब्ध कराना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का था आखिरी बजट
इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद के है। उससे पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट था। लोकसभा में अपना छठा बजट पेश करने वाली सीतारमण ने भाजपा नीत राजग के दोबारा सत्ता में आने पर भरोसा जताया।

जम्मू कश्मीर के लिए अंतरिम बजट आज संसद में होगा पेश
कश्मीर के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट सोमवार को संसद में पेश किया जाएगा। बजट में कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है। विभिन्न विकास परियोजनाओं समेत ढांचागत विकास के लिए धनराशि के पर्याप्त प्रविधान की उम्मीद है। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत चले रहे विभिन्न प्रोजेक्ट के लिए धनराशि होगी।

PM लोकसभा में आज देंगे जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। उन्होंने सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा है।

Related Articles

Back to top button