प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खास बनाएगी उत्तराखंड भाजपा : सुरेश जोशी

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा पखवाड़ा तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को भी युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने जा रही है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़े के बारे में गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश जोशी ने भाजपा मुख्यालय में मीडिया को जानकारी दी।

इस बारे में भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इसमें भाजपा रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर भी प्रदेशव्यापी कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा का महासंपर्क अभियान निरंतर जारी रहेगा।

लोकसभा स्तर, मंडल स्तर, ज़िला स्तर तक सभी बैठकें जारी हैं । प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और शीर्ष पदाधिकारी इन बैठकों में प्रतिभाग कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की दृष्टि से भाजपा ने तमाम कार्यक्रम तैयार किए है। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकार से जुड़ी तमाम जानकारियां आप लोगों तक पहुंचाएं। भाजपा 24 घंटे 7 दिन चुनावी तैयारियों में जुटी है। जी-20 सम्मेलन में पूरी दुनिया ने भारत की नीतियों और विकास को देखा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को भी युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 16 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन धामी मंत्रिमंडल और विधायकों ने एकजुटता के साथ काम किया। रिकॉर्ड समय में धामी सरकार ने रोज़गार देने का काम किया है। नक़ल विरोधी एक्ट लाने पर विपक्ष ने तरह तरह की बातें की। 24 हज़ार युवाओं को रोज़गार मुहैया कराने का काम धामी सरकार ने किया है।

Related Articles

Back to top button