Pilibhit News : जाली नोट छापने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार…

पीलीभीत में पुलिस ने जाली नोट छपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की गहरी जांच के बाद आरोपी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया, जो जाली नोटों की छपाई में शामिल थे। उनके पास से भारी मात्रा में जाली नोटों की छपाई की सामग्री और नकली करेंसी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है, जो लंबे समय से नकली नोटों का कारोबार चला रहे थे।

Pilibhit News : पीलीभीत में पुलिस ने जाली नोट छपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की गहरी जांच के बाद आरोपी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया, जो जाली नोटों की छपाई में शामिल थे। उनके पास से भारी मात्रा में जाली नोटों की छपाई की सामग्री और नकली करेंसी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है, जो लंबे समय से नकली नोटों का कारोबार चला रहे थे।ये भी पढ़ें..Jaunpur News: महाकुंभ से आ रहे काफी श्रद्धालु, महाशिवरात्रि के पहले उमड़ी भारी- भीड़..

नकली करेंसी के जरिये अफीम का धंधा करने वाले गिरोह का खुलासा, 5 लाख के नकली  नोट बरामद

पीलीभीत जिले में जाली नोट छपाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। बरखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से काफी संख्या में सौ और दो सौ के जाली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं के रहने वाले हैं। मामले में बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें…Road Accident : पेरेंटस हो रहे लापरवाह, बच्चों को दे रहे वाहन…

3 including doctor held in fake currency racket in Dehradun - बेटों की फीस  जुटाने को डॉक्टर पिता छापने लगा जाली नोट - India TV Hindi

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रिजवान निवासी गांव दीपपुर थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर, खलील अहमद निवासी ग्राम दातागंज थाना दातागंज बदायूं,अब्दुल सत्तार निवासी मोहल्ला नजरपुर कस्बा व थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर व फरियाद निवासी ग्राम भगवन्तापुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से जाली करेंसी बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।  गिरोह का सरगना अब्दुल सत्तार है। वह जनसेवा केंद्र चलाता है। आरोपी जनसेवा केंद्र में ही जाली नोट छापते थे। आरोपी एक साल से जाली नोट छापने का काम कर रहे थे। आरोपियों के मुताबिक कुछ लोगों को उनके धंधे का शक होने गया था। इस पर ये लोग वहां से सामान हटाकर दूसरी जगह रखने की फिराक में थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपी काफी संख्या में जाली नोट बाजार में खपा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button