कोलकाता में भाजपा की रैली को मिली अनुमति

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बंगाल की ममता सरकार को झटका देते हुए भाजपा की रैली को हरी झंडी दे दी है। HC की एक खंडपीठ ने 29 नवंबर को कोलकाता के विक्टोरिया हाउस के पास भाजपा की मेगा रैली की अनुमति देते हुए पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका खारिज कर दी।

29 नवंबर को होनी है मेगा रैली
भाजपा मध्य कोलकाता में विक्टोरिया हाउस के पास 29 नवंबर को एक मेगा रैली करने वाली है। इस रैली में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

पूर्व आदेश को दी गई थी चुनौती
बता दें कि बंगाल सरकार ने कोर्ट के पूर्व आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें पीठ ने भाजपा को रैली निकालने की अनुमति दी थी।

Related Articles

Back to top button