पवन सिंह का गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद’ रिलीज…

मुंबई। यशी फिल्म्स के बैनर से बनी पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा की फिल्म आज जीने की तमन्ना है, का गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद’ रिलीज हो गया है। गाना आज धरती पे उतरल बा चांद यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

पवन सिंह ने कहा कि गाना हमारे दर्शकों को पसंद आया यही हमारी सफलता है। वे हमारे भगवान है। उनके लिए ही मैं गाता हूँ और माँ सरस्वती की कृपा से दर्शकों को मेरी गायकी पसंद आती है। एक कलाकार के नाते इससे बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं है। जहां तक बात इस गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चांद’ की है, तो इस गाने में स्मृति सिन्हा के साथ मिलकर हमने लाजवाब काम किया है।
स्मृति सिन्हा ने कहा कि पवन सिंह इंडस्ट्री के पावर स्टार तो हैं, उम्दा कलाकार भी हैं। इसलिए जब भी उनके साथ कोई काम करती हूँ तो बहुत मजा आता है। हम इस गाने को कितना इन्जॉय कर रहे हैं, इसके लिए आप इस गाने को एक बार जरूर देखिए और सुनिए। बहुत मजा आने वाला है। गाना ‘आज धरती पे उतरल बा चाँद’ को पवन सिंह और दलिया चक्रवर्ती ने मिलकर गाया है। इस गाने के गीतकार सच्चिदानंद हैं और संगीत गुरवंत सेन हैं।

Related Articles

Back to top button