
What Is Pastel Colour : पेस्टल रंग वे हल्के, सॉफ्ट और शांतिपूर्ण रंग होते हैं जो सफेद रंग के मिश्रण से बने होते हैं, जिससे इनकी चमक और तीव्रता कम हो जाती है। पेस्टल रंगों में गुलाबी, हल्का नीला, लैवेंडर, मिंट ग्रीन, पीच, येलो और पेस्टल पिंक जैसे रंग शामिल हैं। इन रंगों का मुख्य आकर्षण उनकी हल्की, नर्म और ताजगी भरी तासीर है, जो आंखों को शांति और आराम देती है।पेस्टल रंगों में प्राकृतिक नर्मी और कोमलता होती है, जो मानसिक शांति और आराम को बढ़ावा देती है। इस कारण लोग इन रंगों को अपने कपड़े, घर की सजावट और डिजाइन में अधिक उपयोग करने लगे हैं। पेस्टल रंग तनाव और उलझन से दूर करने में मदद करते हैं, जिससे इनका इस्तेमाल बढ़ रहा है।फैशन और इंटीरियर्स की दुनिया में भी पेस्टल रंगों का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। हलके और मुलायम रंग अधिक आकर्षक और स्टाइलिश नजर आते हैं। खासकर फैशन शो और डिजाइनरों के कलेक्शन में पेस्टल रंगों का चुनाव देखने को मिल रहा है, जिससे यह एक प्रमुख ट्रेंड बन गया है।
ये भी पढ़ें…MahaKumbh : महाकुंभ जंक्शन पर कुछ मिनट तक मची रही अफरा- तफरी !

पेस्टल रंगों को कभी विंटेज और रेट्रो स्टाइल से जोड़ा गया है, जो एक समय में फैशन में थे। आजकल, इन रंगों को फिर से आधुनिक ट्विस्ट के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे ये रंग और भी लोकप्रिय हो गए हैं।सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम और पिंटरेस्ट पर पेस्टल रंगों का इस्तेमाल फैशन, मेकअप, डेकोरेशन और खाना बनाने में बढ़ रहा है। इन प्लेटफॉर्म्स पर पेस्टल रंगों से जुड़ी पोस्ट्स और कंटेंट तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे इनका ट्रेंड और ज्यादा फैल रहा है।हल्के और प्राकृतिक रंगों का बढ़ता ट्रेंड एक नए सामाजिक बदलाव की ओर इशारा करता है, जो पर्यावरणीय दृष्टिकोण से अधिक संवेदनशील और सतत विकास को बढ़ावा देता है। पेस्टल रंग प्राकृतिक सुंदरता से प्रेरित होते हैं, और लोग अब अधिक सस्टेनेबल फैशन और लाइफस्टाइल को अपनाने लगे हैं।
ये भी पढ़ें…Jaunpur News : चाय पीते समय हुई श्रद्धालु की मौत !
पेस्टल रंगों के ट्रेंड का प्रभाव..

पेस्टल रंगों ने फैशन इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। यह रंग महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की फैशन में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। पेस्टल पिंक, मिंट ग्रीन और लैवेंडर जैसे रंग सर्ट्स, शर्ट्स, ड्रेस और जंपसूट्स में दिख रहे हैं।घर की सजावट में भी पेस्टल रंगों का उपयोग बढ़ रहा है। हल्के रंगों के कारण कमरे में ताजगी और खुलापन आता है। बेडरूम, लिविंग रूम, और किचन में पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल घर को एक शांतिपूर्ण और स्टाइलिश लुक देता है।पेस्टल रंगों का उपयोग विवाह के कपड़े, सजावट, केक और अन्य आयोजन के सामान में भी बढ़ गया है। इन रंगों से शादी की सजावट और परिधान अधिक नर्म और आकर्षक लगते हैं, जिससे यह रंग विवाह जैसे खास आयोजनों में लोकप्रिय हो गए हैं।
ये भी पढ़ें…Hardoi News : मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों को पुलिस ने ग्रामीणों को सौंपी !

एक समय था, जब लोगों को चटक रंग पसंद आते थे। शादी-विवाह से लेकर लोग दफ्तर और पार्टियों तक में डार्क रंग पहनना पसंद करते थे। लेकिन समय बदल रहा है तो आज-कल के बदलते दौर में पेस्टल रंगों का क्रेज है। इंस्टाग्राम पर पेस्टल रंगों से संबंधित पोस्ट्स काफी वायरल होती हैं। सभी सिलेब्स भी पेस्टल रंगों को काफी पसंद करते हैं। आज के समय में पेस्टल रंगों का इस्तेमाल फैशन में जमकर किया जा रहा है। इसके साथ-साथ घर के इंटीरियर्स, बाथरूम, लिविंग रूम आदि में पेस्टल रंगों का उपयोग घर को एक शांतिपूर्ण और आरामदायक वातावरण देने के लिए किया जा रहा है। इसी के चलते हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ये पेस्टल रंग क्या हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं।
ये भी पढ़ें…Gorakhpur News : जगंल को नाश करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार !
क्या होते हैं पेस्टल रंग ?

पेस्टल रंग हल्के और नरम रंग होते हैं जो मुख्य रूप से गहरे रंगों में सफेद रंग को मिलाकर तैयार किए जाते हैं। ये रंग कोमल, शांत और सुकून देने वाले होते हैं, और अक्सर इन्हें सौम्यता और हल्केपन से जोड़ा जाता है। यहां हम आपको कुछ मुख्य पेस्टल रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं। गुलाबी रंग ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। जब इसके पेस्टल रंग को देखेंगे तब ये आपको और भी ज्यादा भा जाएगा। पेस्टल पिंक रंग का लहंगा कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादी तक में कैरी किया है। बेबी शॉवर की पार्टियों में भी पेस्टल पिंक लहंगा ही कैरी किया जाता है।
ये भी पढ़ें…Gorakhpur News : जगंल को नाश करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार !
पेस्टल नीला – नीला रंग अपने आप में काफी रॉयल है। ऐसे में जब इसके हल्के रंग पर नजर डालेंगे तो आपको ये काफी पसंद आएगा। पेस्टल ब्लू रंग आकाश और समुद्र की शांति और ठंडक का अहसास दिलाता है। पेस्टल ब्लू रंग का चयन अक्सर बेडरूम के बैकग्राउंड डिजाइन में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लड़कियों को दिन के समय इस रंग का आउटफिट पहनना पसंद आता है।

पेस्टल हरा – हरा रंग चटकदार हरियाली का प्रतीक होता है, लेकिन पेस्टल ग्रीन काफी सौम्य होता है। पेस्टल हरे रंग का इस्तेमाल घर की सजावट में किया जा सकता है, क्योंकि इसकी वजह से शांति का एहसास होता है। दिन के समय इस रंग का आउटफिट भी कमाल का लगता है।
ये भी पढ़ें…Gorakhpur News : जगंल को नाश करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार !

पीच – ये हल्का पेस्टल शेड्स में सबसे सुंदर और सौम्य होता है। यह गर्मजोशी, नर्मियत और सादगी का प्रतीक है। कुछ समय पहले अदिति राव हैदरी ने अपनी शादी में इसी रंग का आउटफिट पहना था, जो देखने में काफी रॉयल दिख रहा था।
ये भी पढ़ें…Gorakhpur News : जगंल को नाश करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार !

लैवेंडर – यह हल्का बैंगनी रंग एक शांतिपूर्ण और रॉयल एहसास देता है। पेस्टल लैवेंडर मानसिक शांति को बढ़ावा देता है और स्टाइलिश भी लगता है। आजकल ये काफी ट्रेंड में है। खासतौर पर महिलाओं के कपड़ों के लिए ये रंग काफी अच्छा माना जाता है। ये भी पढ़ें…Gorakhpur News : जगंल को नाश करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार !

आईवरी – यदि आपको हल्के रंग पसंद हैं तो पेस्टल का ये विकल्प काफी चलन में है। कई अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में आइवरी साड़ी और लहंगा पहना था। ये रंग सफेद के परिवार से आता है। ऐसे में अपने कलेक्शन में आईवरी रंग का आउटफिट अवश्य शामिल करें।