रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाए हुनर

सेवा पखवाड़ा पांचवा दिन
निमिषा, बीबी फातिमा, सिद्धि की टीम बनी विजेता

बाराबंकी। सत्यप्रेमी नगर स्थित वारिस चिल्ड्रेंस एकेडमी इंटर कॉलेज में सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं की सात टोलियों ने सौभाग्य और समृद्धि की प्रतीक रंगोली में अपने भावों को विभिन्न रंगों के जरिए जीवंतता प्रदान की।निर्णायक मंडल ने स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित रंगोली को प्रथम,पर्यावरण एवम बालिका सुरक्षा की थीम पर बनी रंगोली को द्वितीय एवम अखंड भारत की थीम पर बनी रंगोली को तृतीय विजेता घोषित किया।भाजपा जिला महामंत्री संदीप गुप्ता एवम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया।निर्णायक मंडल ने छात्राओं के प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा की।

प्रधानाचार्य कमलेश शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।जिला महामंत्री ने कहा कि रंगोली बनाने की कला आम तौर पर भारतीय परंपरा का पालन करने वाली अनूठी हस्तकला है।
पुरस्कार जीतने वालों में निमिषा , रस्तोगी , बीबी फातिमा , सिद्धि , प्रभमीत कौर व रानी कश्यप प्रथम स्थान पर ,आरोही, अनामिका, आराध्या ऐश्वर्या,लक्ष्मी व प्रतिज्ञा द्वितीय स्थान एवम समृद्धि,श्रेया,शिफा,आरुषि व शेजल तृतीय स्थान पर रहे।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी,अर्चना मिश्रा,रघुवर दयाल द्विवेदी,रमाकांत सोनी,कुमुदेश पाठक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button