पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

ज़ैदपुर बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने शनिवार को मुलाकात कर उनको दौलतपुर गाँव में आने का न्योता दिया है। मुख्यमंत्री ने रामसरन वर्मा से कहा कि 15 से 30 नवंबर के बीच में किसी दिन का कार्यक्रम रखिये पर हम आपकी फसल देखने के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री की हामी के बाद रामसरन वर्मा ने बताया कि काफी खुशी महसूस हो रही है।

ज़ैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुर स्थित पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा का घर और फार्म हाउस स्थित है। पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर कई राज्यपाल के साथ कैबिनेट मंत्री व विदेशी किसान व वैज्ञानिकों का आना हुआ है। रामसरन ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करीब दस मिनट की मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 15 से 30 नवंबर के बीच में आने के लिए वादा किया है। सीएम मुलाकात में पूछा कि किसानों को किया फायदा हो रहा है। तो वर्मा ने बताया कि इस बार आलू के साथ सभी फसलों से किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। रामसरन वर्मा से मुख्यमंत्री ने पूछा कि कितने कुंतल आलू की पैदावार करते हैं। म वर्मा ने बताया 130 एकड़ में आलू की फसल लगाई थी और प्रति एकड़ 180 क्विंटल आलू पैदा हुआ है। केले की नर्सरी बनाएंगे जिससे छोटे किसानों को प्रदेश में सबसे सस्ते दामों पौधे देंगे। एक्सीलेंट नाम से नर्सरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जाएगा। नवंबर माह में आलू की फसल तैयार हो जाती है। जिसको देखने का समय होता है। इसलिए मुख्यमंत्री को नवंबर माह में फार्म हाउस पर आने के लिए गुजारिश की गई है। पहली बार किसी मुख्यमंत्री फार्म हाउस पर आने का वादा सुनकर बहुत खुशी हो रही है।

Related Articles

Back to top button