विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

लहरपुर सीतापुर । विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मकनपुर व गनेशपुर नेवादा में देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मकनपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनील वर्मा एवं ग्राम गणेशपुर में जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश्वर रस्तोगी थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों से लोगों को सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। ग्राम मकनपुर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास के तहत समाज के सभी वर्गों को समान रूप से लाभ दिया जा रहा है, सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। इस मौके पर ग्राम नेवादा में मुख्य अतिथि राजेश्वर स्तोगी ने सरकार की उपलब्धियां का बखान किया। ग्राम प्रधान मोहम्मद सिद्दीक द्वारा ग्रामीणों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत मकनपुर में आयोजक शुभम श्रीवास्तव प्रधान ने भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
राजेंद्र राजवंशी ब्लॉक प्रमुख परसेंडी,
प्रधान संघ अध्यक्ष महेश वर्मा,प्रधान जयद्रथ वर्मा,प्रधान विवेक शुक्ला, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button