
Orai Murder : रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधानाचार्य पद से हटाए जाने के कारण एक वृद्ध व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। यह घटना पुराने विवाद के चलते हुई, जो 2019 से चल रहा था।

उरई में योगा कर रहे वृद्ध की गांव के ही व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। भीमनगर के एक व्यक्ति को विद्यालय के प्रधानाचार्य पद से हटाने पर विवाद के चलते वृद्ध की हत्या हुई है।पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलाउआ गांव निवासी विद्याराम जाटव (68) प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह योगा करने गए थे। तभी उनकी गर्दन पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बताया कि वह भीम नगर में तीन विद्यालय संचालित करते थे।
ये भी पढ़ें…Unnao News : लाश का हाल देख कांप गए लोग..
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा…
वर्ष 2019 में उन्होंने भीम नगर निवासी रामखिलावन को प्रधानाचार्य पद से हटाया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि रामखिलावन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विद्याराम की हत्या की है। सूचना पर पहुंचे माधौगढ़ सीओ राम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें…Azamgarh News : अन्धी भिड़ा के बिजली बिल भेजा जाता हैं,जानें कितना आया बिजली बिल…