पुनिया के विरोध में लामबंद हुआ लाखन आर्मी संगठन, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से जताया विरोध

बाराबंकी। इण्डिया गठबंधन का सम्भावित प्रत्याषी अभी तय नही हुआ है कि कांग्रेस बाराबंकी लोकसभा सुरक्षित सीट पर किसको चुनाव लड़ायेगी डा. पीएल पुनिया चुनाव लड़ेंगे या वह अपने बेटे को चुनाव लड़ायेंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने डा. पीएल पुनिया और तनुज पुनिया के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर लिखा है कि लोकसभा सुरक्षित बाराबंकी सीट पर अगर तनुज पुनिया को गठबंधन प्रत्याषी बनाया गया तो उसका जमकर विरोध किया जायेगा। जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेष यादव ने विषेष तौर पर उत्तर प्रदेष में इण्डिया गठबंधन के तहत सीटो का बटवारा किया है। जिसमें पूरे प्रदेष में कांग्रेस पार्टी 17 लोकसभा सीटो पर अपने प्रत्याषी उतारेगी। जिसमें कांग्रेस के खाते में लोकसभा सुरक्षित सीट बाराबंकी भी आयी है। वैसे बाराबंकी जनपद समाजवादियों का गढ़ कहा जाता है वर्तमान समय में जनपद बाराबंकी के छः विधानसभा सीटों में से तीन विधानसभा सीटों पर सपा का कब्जा है इतना ही नही नगर पालिका नवाबगंज हो या कई अन्य नगर पंचायते वहां पर भी सपा के ही चेयरमैन काबिज हैं। जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाराबंकी सीट कांग्रेस को सौंप दी थी उसके बाद से ही सपाईयों के चेहरे लटक गये थे। कई दावेदार कई महीनों से सपा से टिकट के लिए रातदिन एक किये हुए थे और पूरे लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने में भी लगे हुए थे। लेकिन जैसे ही कांग्रेस के खाते में बाराबंकी लोकसभा सीट आयी तो अधिकांष सपा कार्यकर्ता यह कहने को मजबूर हो गये कि भाजपा को सिर्फ सपा की साइकिल ही लोकसभा चुनाव में मात दे सकती है। कांग्रेस खाते में सीट आने के बाद पिछले कई चुनावों में लगातार पराजय का मुंह देखने वाले तनुज पुनिया ने अपने आपको भावी लोकसभा प्रत्याषी दर्षाते हुए चुनाव प्रचार भी शुरु कर दिया था। जबकि कांग्रेस से टिकट की दावेदारी तनुज पुनिया के अलावा अखिल भारतीय पासी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द रावत ने भी अपनी दावेदारी प्रमुखता से ठोंकी थी। अरविन्द रावत का कहना था कि तनुज पुनिया लगातार चार चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेस को चाहिए कि रावत बिरादरी का चेहरा जनता के सामने लोकसभा चुनाव में लगाये तभी कुछ बात बन सकती है और भाजपा को मात दी जा सकती है। अभी तो कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने बाराबंकी लोकसभा सीट पर अपना अधिकृत प्रत्याषी घोषित नही किया है लेकिन उसके बावजूद पूरे जनपद में इस बार अधिकांष कार्यकर्ता यही मांग कर रहे हैं कि कांग्रेस में इस बार पासी बिरादरी का उम्मीदवार इन सबके बावजूद पासी समाज का मुख्य संगठन के रुप में पहचान बनाने वाले लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने कांग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर साफ शब्दों में कहा है कि अगर इस बार बाराबंकी लोकसभा सीट से तनुज पुनिया को कांग्रेस का प्रत्याषी बनाया जाता है तो लाखन आर्मी इसका खुलकर विरोध करेगी। कुल मिलाकर इण्डिया गठबंधन से कौन प्रत्याषी होगा यह तो आने वाले समय में पता चलेगा। कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व कई बार पराजय का स्वाद चख चुके तनुज पुनिया पर फिर दांव लगाते हैं या किसी रावत बिरादरी के प्रत्याषी को चुनाव मैदान में उतारकर नया दांव खेलते हैं।

Related Articles

Back to top button