कटनी रेलवे जंक्शन में गोली चलने से एक घायल

कटनी। कटनी रेलवे जंक्शन और जीआरपी थाने के पास गोली चलने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में इलाहाबाद निवासी यात्री अरुण दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कटनी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसे रात्रि में ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि यह घटना रेलवे जंक्शन कटनी और जीआरपी थाने के पास घटित हुई है। रात साढ़े दस बजे के लगभग एक मोटर साइकिल से आए तीन अज्ञात लोगों ने गोली चलाई है। इस फायरिंग में प्रयागराज निवासी अरूण कुमार दुबे को गोली लगी है। थाने के पास गोली चलाने वाले अपराधियों के मन में पुलिस का कितना डर है, इस घटना से साफ नजर आ रहा है। कानून व्यवस्था की पुरी तरह से पोल खुलती दिख रही है। ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों के मन में अब दहशत व्याप्त हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक गोली सम्भवतः किसी और पर चलाईं गई जो इस शख्स को लगी। गोली चलाने वाला अज्ञात है। स्थानीय लोगों ने घायल अरुण दुबे नामक व्यक्ति को अस्पताल भेजा। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद भी जीआरपी थाने के बाहर एक पुलिस वाला भी नहीं निकला। सूत्रों के मुताबिक तीन बाइक सवार तीन लोगों ने गोली चलाई और भाग गए। उनका निशाना कोई और था पर सामने अरुण दुबे आ गया। पीठ के नीचे गोली शरीर को छूते हुए निकली। घायल अरुण दुबे को रात्रि में ही जिला अस्पताल कटनी से जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों लोगों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है अभी तक किसी भी आरोपी के बारेमें पुलिस को कोई सराग नहीं लगाहै।

Related Articles

Back to top button