एक बार फिर हेमंत सोरेन होंगे झारखंड के सीएम

चतरा। सत्तारूढ़ विधायकों की बुधवार को रांची में होने वाली बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर से नेता चुना जाना तय है। हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। इसका खुलासा चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया है। उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चम्पाई सोरेन पद से त्यागपत्र देंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। कहा कि मंत्रियों की सूची में उनका भी नाम है। यदि ऐसा होता है, तो सत्यानंद भोगता के नाम एक नया कृतिमान स्थापित होगा‌ चतरा के वे पहले विधायक होंगे, जो मंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button